सारण :अचानक मारुति कार मे लगी आग

परसा:स्थानीय बजार स्तिथ लक्ष्मी रेस्टोरेंट के समीप अचानक एक मारुती कार में आग लग गई।आग की लपट को देख चालक तथा चालक के भाई ने कार से किसी तरह निकल कर जान बचाई।देखते देखते में आग इतनी तेजी से फ़ैल गई की बजार में अफरा तफरी मच गया।सड़क के दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गई।संयोग अच्छा था कि आग की लपट देख रेस्टोरेंट और स्थानीय दुकानदारो द्वारा तेजी से पानी के सहयोग से आग पर काबू पा लिया।अन्यथा वाहन बुरी तरह जल कर नष्ट हो जाता।बताया जाता है कि उक्त वाहन हाजीपुर के एक वकील का था।जिसका चालक परसा हाई स्कूल चौक के समीप गिरी बाबा मिस्त्री के यहाँ से बनवा कर चालक सुनील कुमार थाना क्षेत्र के लतरहिया घर लौट रहा था।तभी बैट्री की सर्व सर्किट से अचानक इंजन में आग पकड़ लिया।




Recent Comments