सिवान :लूटकांड मामले में एक अपराधी तरवारा बाजार से गिरफ्तार
प्रवेज़ अख्तर/सिवान
सिवान जिले के दरौंदा, तरवारा, पचरुखी, महाराजगंज, जामो, थाना क्षेत्रों में एक माह में हुए लूटकांड के मामले में जीबीनगर थाने की पुलिस ने शनिवार को तरवारा बाजार से एक अपराधी को गिरफ्तार कर नगर थाने में पूछताछ कर रहे थे।गिरफ्तार अपराधी से पूछताछ के बाद कई अपराधियों के ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है इन अपराधियों के पीछे सफेदपोश लोगों का भी हाथ है जिसे जल्द ही पुलिस शिकंजे में लेने के लिए जाल बिछा दिया गया शनिवार को सीवान पुलिस ने विभिन्न थाना क्षेत्रों से नौ गिरफ्तार अपराधियों को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार अपराधियों के निशानदेही पर जीबीनगर थाने की पुलिस ने तरवारा बाजार से सोमवार की दोपहर एक अपराधी को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद नगर थाने में लाकर पूछताछ की जा रही थी इंस्पेक्टर ललन कुमार ने बताया कि तरवारा बाजार के व्यवसाई अनवर से अपराधियों ने हथियार का भय दिखाकर 25 हजारों रुपए लूट लिया था घटना उस समय हुई जब व्यवसाय दुकान बंद कर घर लौट रहा था। अपराधियों ने हथियार का भय दिखाकर व्यवसाई से 25 रुपए लूट लिए इस संबंध में व्यवसाय में अज्ञात अपराधियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई थी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक अपराधी को गिरफ्तार कर लिया पुलिसिया पूछताछ में गिरफ्तार अपराधी ने कई लूटकांड के मामले का खुलासा किया है।पुलिस गिरोह के सरगना की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। गिरफ्तार अपराधी नथनपुरा गांव का मुरारी तिवारी है।गिरफ्तार अपराधी की संलिप्तता कई लूटकांड में हैं।जो घटना के बाद फरार चल रहा था।इस संबंध में एसपी नवीनचंद्र झा ने बताया कि गिरफ्तार अपराधी द्वारा क्षेत्र में अपराधियों को मुहैया करने की सूचना मिल रही थी लेकिन किसी तरह का साक्ष्य नहीं मिला है इस मामले में पड़ताल की जा रही है।




Recent Comments