नामांकन करने जाती निवर्तमान वार्ड पार्षद गीता देवी 
——
नपं मे नामांकन एक्सप्रेस केे चौथे दिन सात प्रत्याशीयों ने भरा पर्चा 
—-
मढौरा (सारण)
नपं मढौरा मे नामांकन एक्सप्रेस खुलने के चौथे दिन सात प्रत्याशीयों ने अपना नामांकन पर्चा दाखिल किया ।शनिवार  को नामांकन का चौथा दिन था तो प्रत्याशी अपने समर्थको के साथ नामांकन के लिये निर्वाचन कार्यालय मे पहुंचे थे । सभी प्रत्याशी अपने समर्थक एवं प्रस्तावक के साथ निर्वाची पदाधिकरी के कार्यालय मे नामांकन पत्र दाखिल किया ।नामांकन पत्र दाखिल करने वाले मे वार्ड 05 से समाजसेवी राजकिशोर साह की धर्मपत्नी एवं निवर्तवान पार्षद गीता देवी ,वार्ड 08 से माया  देवी एवं मुन्ना देवी  ,वार्ड संख्या 06 से बदामो देवी ,वार्ड संख्या 10 से लालबाबू साह एवं योगेन्द्र प्र साह  वार्ड संख्या 12 से विजय कु ने अपना नामांकन दाखिल किया ।