सिवान :रूद्र महायज्ञ को सफल बनाने हेतु सीओ और इंस्पेक्टर ने की ग्रामीणों के साथ बैठक
#प्रवेज़ अख्तर/तरवारा

सिवान
जिले के जी. बी. नगर थाना क्षेत्र के जगदीशपुर बाजार स्थित यज्ञ स्थल जंगली बाबा शिव मंदिर पर होने वाले रूद्र महायज्ञ को लेकर रविवार को सीओ गोरियाकोठी राजेश कुमार व पुलिस निरीक्षक ललन कुमार ने संयुक्त रूप से ग्रामीणों के साथ शांति समिति की बैठक की, बैठक के दौरान सीओ गोरियाकोठी राजेश कुमार ने कहा की यह सात दिवसीय रूद्र महायज्ञ विश्व कल्याण के लिए आप लोगो के द्वारा किया जा रहा है जिसमे क्षेत्र के दोनों समुदाय एकजुट है. यह बहुत अच्छी बात है. मै भी आपलोगो के साथ पूर्ण सहयोग करूँगा जिससे यज्ञ सफल होगा। इस रूद्र महायज्ञ में आप सभी सहयोग प्रशासन का भी करेगे तो कोई असमाजिक तत्व कोई बाधा उत्पन करने में सफल नही होगा.
वही पुलिस निरीक्षक ललन कुमार ने कहां की पुलिस पूर्ण सहयोग करेगी और सुरक्षा में रहेगी. आपलोग उस व्यक्ति का नाम पुलिस को बतायेगे जो यज्ञ के दौरान किसी प्रकार का बाधा विघ्न उत्पन्न करने का प्रयास करेगा तो उसके विरुद्ध क़ानूनी कार्रवाई की जायेगी।
इस बैठक में श्री रामदास महंथ, लालबाबू खरवार, बर्मा प्रसाद, राजकिशोर सिंह, अनुज कुमार, अजय कुमार श्रीवास्तव, ध्रुपलाल प्रसाद, प्रभुनाथ प्रसाद, रामएकबाल प्रसाद, असगर मियां (मुखिया), उदयभान श्रीवास्तव, राघो श्रीवास्तव, मोहम्मद आलमगीर, मोहम्मद शफी, ब्रजेश कुमार, श्रीभगवान प्रसाद उर्फ लंबू, हासिम मियां, प्रमोद तिवारी, जयप्रकाश प्रसाद, लक्ष्मण पांडे, रामेश्वर यादव, राजेश प्रसाद, ज्ञानेश्वर तिवारी, प्रकाश चौबे, मुकेश चौबे तथा विनोद शाह समेत क्षेत्र के कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।




Recent Comments