अभी अभी -बिहार ने बड़ा रेल हादसा बेपटरी हुई इंटरसिटी एक्सप्रेस कई लोग हुए घायल

मुजफ्फरपुर
इस वक्त की एक बड़ी खबर हम आप तक पहुंच रहे है ज बिहार के मुज्जफरपुर जिले की है जहा पर एक भयंकर ट्रैन हादसा हुआ है अभी अभी कुछ देर पहले मुज्जफरपुर नरकटियागंज इंटरसिटी एक्सप्रेस हादसे का शिकार हो गयी
बिहार के मुजफ्फरपुर में नरकटियागंज इंटरसिटी एक्सप्रेस बेपटरी हो गई। इस घटना में दर्जनों यात्री घायल हो गए। कुछ की हालत गंभीर बनी हुई है।
आपको बता दे की इस घटना में इस घटना में कई यात्री घायल हो गए। कई लोगों को गंभीर चोट लगा है।
जानकारी के अनुसार, मुजफ्फरपुर-मेतिहारी रेलखंड में पिपराहा हॉल्ट पर नरकटियागंज इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन बेपटरी हो गई है। अचानक हुए इस हादसे के बाद रेल यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मच गई। दर्जनों यात्री जख्मी हो गए हैं। कुछ की हालत गंभीर बनी हुई है।
इस भयानक हादसे के साथ ही घटना के बाद ट्रैक पर परिचालन ठप्‍प हो गया है। रेल अधिकारी मौके पर पहुंच चुके हैं। ट्रेन को पटरी पर लाने की कवायद जारी है। आनन् फानन में रेल पुलिस और राहत कर्मी मौके पर पहुंच कर हालत पर अपनी पकड़ बनाने में जुटे हुए है।
#रिपोर्ट / सुमित भगत (सन्नी)