बेतिया – गौनाहा:– *फूटबॉल मैच के फाइनल में सिट्ठी दो गोल से जीता*

न्यूज इनपुट रामायण कुमार गौनाहा पं.चम्पारण बिहार :-
*पश्चिमी चम्पारण गौनाहा* प्रखण्ड के सोनवर्षा खेल के मैदान में विरसा मुण्डा फुटबॉल टूर्नामेंट प्रतियोगिता के फाइनल मैच रविवार को सिट्ठी बनाम परसौनी के बीच खेला गया । खेले गये मैच में सिट्ठी दो जीरो गोल से जीत दर्ज करते हुऐ कप पर कब्जा जमाया और प्रखंड क्षेत्र में अपनी खेल का लोहा मनवाया । विजेता टीम को शिकारपुर स्टेट के साकेत बाबू ने विजेता टीम को ट्रॉफी देकर सम्मानित किये । वही उपविजेता टीम को मटियरिया थानाध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार यादव ने सम्मानित किया ।
विदित हो कि मैच का उद्घाटन 25 जनवरी 2018 को की गई थी जिसमें 20 टीमें भाग ली थी । इस अवसर पर मुखिया जितेन्द्र चौधरी सहित अनेक गणमान्य व्यस्ति मौजूद थे ।




Recent Comments