साहब,थोक ब्यवसायी नहीं कर रहे सिक्कों का लेन देन!
——————————————————————#थोक बिक्रेता कहते हैं बन्द हो गया एक दो रूपये के सिक्के
#खुदरा ब्यवसायियों ने थाने में लगायी गुहार
#आधा दर्जन से अधिक थोक बिक्रेताओं पर सिक्के नहीं लेने का लगाया आरोप

#देवेंद्र कुमार सिंह की रिपोर्ट 
रसूलपुर -सारण 
स्थानीय खुदरा ब्यवसायियों के लिए सिक्कों के लेन देन में हो रही मुश्किलें बिकट समस्या बनी है।इन समस्याओं ने निजात के लिए स्थानीय खुदरा ब्यवसायी रितेश प्रसाद, रंजीत महतो आदि ब्यवसायियों ने रसूलपुर थाने मे हस्ताक्षर युक्त आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी है।दिए गए आवेदन मे खुदरा ब्यवसायियों ने रसूलपुर के थोक बिक्रेता पन्नालाल प्रसाद,संतोष प्रसाद,अलगु साह,नन्दलाल चौरसिया, बिशुन साह,राजेश प्रसाद, धरम प्रसाद आदि ब्यवसायियों पर एक व दो रूपये के सिक्के नहीं लेने का आरोप लगाया है।वहीं इस संबध में थोक बिक्रेता पन्नालाल प्रसाद, संतोष प्रसाद आदि ने लगाए गए आरोप को बेबुनियाद बताते हुए कहा है कि खुदरा बिक्रेता एक हजार की खरीदारी पर एक हजार के सिक्के देने लगते है और बैंक सिक्कों का लेन देन नही कर रही है।ऐसे में हमलोगों के पास लाखों रूपये के सिक्के स्टाॅक पड़े हैं ।वहीं थानाध्यक्ष संजय कुमार यादव ने बताया कि मामले की जाँच कर कानूनी कार्रवाई की जायगी।