सिवान :मानव श्रृंखला के लिए  जिलाधिकारी की हुई बैठक 
बरुणेश आनन्द बरुण की रिपोर्ट 

मैरवा ( सिवान ) :- – –
 अगामी सप्ताह में बनने वाले मानव श्रृंखला के तैयारी को लेकर   जिलाधिकारी महेन्द्र कुमार ने मंगलवार दिन में नगर स्थित हरिराम हाई स्कूल सह इण्टर कालेज परिसर  में बैठक कर  तैयारियों का जायजा लिया. राज्य  सरकार द्वारा मद्य निषेध, बाल विवाह उन्मूलन व दहेज उन्मूलन को लेकर 21 जनवरी को दिन के मध्यावधि में आधे घंटे तक   मानव  श्रृंखला बनाने की तैयारी जोरो पर है बीगत  वर्ष में  मद्य निषेध को लेकर श्रृंखला बनी थी जिसमे  आमजनो ने प्रमुखता से समर्थन किया था । इस वर्ष बनने वाली  श्रृंखला की  तैयारियों की समीक्षा के लिए पूर्व से निर्धारित कार्यक्रम के तहत नगर क्षेत्र में बैठक किया जिसमें  जीविका, आंगनबाडी सहायिक, सेविका, शिक्षा विभाग तथा चिकित्सा विभाग से संबंधित पदाधिकारी, प्रखंड कर्मी, सहित बङी संख्या में  आमजन उपस्थित रहे   जिन्हें मानव श्रृंखला को सफल बनाने के लिए दायीत्व मिला  जिलाधिकारी ने कहा कि  यह श्रृंखला ऐतिहासिक होगी  पिछले सारे  रिकार्ड को तोडेगी।नगर क्षेत्र में कुल 8 किमी लंबी श्रृंखला बनाई जानी है।बैठक स्थल पर  भीड को देखते हुए उन्होंने कहा कि आमजनो की  यह भीङ  बताती है कि समाज की इन तीनों कुरीतियों को बदलने के लिए आमजन कितने सक्रिय है वही बैठक क्रम में ही नगर क्षेत्र के  वार्ड संख्या 13 में प्राथमिक विद्यालय खोले जाने को लेकर स्थानीय जनो ने जिलाधिकारी से मिलकर  मांगपत्र सौंपने की बात कही , मांग पत्र सौंपने की जानकारी होने पर  अंचलाधिकारी ने समझाते हुए कहा कि  मांग पत्र यहां देना नासमझी होगा । जिसपर मांग पत्र को मेल कर दिया गया ।