अमनौर/सारण: प्रधानमत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार के दूसरे कार्यकाल के एक वर्ष पूर्ण होने पर स्थानीय विधायक अमनौर से ‘परिवार संपर्क’ अभियान का शुभारंभ किया. गुरुवार को स्थानीय विधायक शत्रुघ्न तिवारी उर्फ चोकर बाबा ने भीअपने समर्थकों के साथ सोशल डिस्टेंसिंंग का पालन करते हुए अमनौर विधानसभा क्षेत्र के बगही गांव  बुथ संख्या एक से पार्टी द्वारा चलाये जा रहे परिवार संपर्क’ अभियान तहत हर घर-घर जाकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का पत्र और केन्द्र सरकार- 2 के पहले साल की उपलब्धियों की बुकलेट देते हुए सरकार की उपलब्धियों की जानकारी साझा किया. इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष राम दयाल शर्मा, उपाध्यक्ष सह अमनौर विधानसभा प्रभारी जयशंकर प्रसाद बैठा, शेखर सिंह ,राकेश सिंह आदि दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता शामिल थे.