सीवान DAV शताब्दी पब्लिक स्कूल की टीम ने तेलंगाना में लहराया परचम
✍दैनिक खोज खबर ऑनलाइन वेबपोर्टल के लिए श्रीनारद संवाद सेवा
स्कूल गेंम फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में आयोजित 63 वें नेशनल स्कूल सुपर 7 क्रिकेट अंडर 19 गर्ल चैंपियनिशप में
सीवान DAV शताब्दी पब्लिक स्कूल की गर्ल्स क्रिकेट टीम ने तेलंगाना में सोमवार को बड़ी उपलब्धि हासिल की है।DAV टीम ने तेलंगाना के महबूब नगर में आयोजित हुए राष्ट्रीय चैम्पियनशिप के मुकाबले के फाइनल मैच में यूपी और सेमीफाइनल में दिल्ली क्रिकेट टीम को शिकस्त दी। दिल्ली के खिलाफ टॉस जीतकर सीवान की टीम ने पहले बैटिंग की। सीवान की टीम ने 8 ओवर में दो विकेट खोकर 108 रन बनाए। आर्य सेठ ने 29 रन बनाए।

सीवान की टीम ने दिल्ली को 109 रनों का लक्ष्य दिया। लेकिन दिल्ली की टीम लक्ष्य हासिल नहीं कर सकी। 63वें नेशनल स्कूल सुपर 7 क्रिकेट अंडर 19 गर्ल चैंपियनिशप का आयोजन स्कूल गेम फेडरेशन ऑफ इंडिया ने किया। इस टूर्नामेंट के आयोजक टी सुरेश कुमार और बी पप्पी रेड्डी ने सीवान क्रिकेट टीम की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि सीवान टीम ने शानदार प्रदर्शन किया।




Recent Comments