सिवान :भवन निर्माण का विवाद सुलझाने पहुंचे बीजेपी सांसद
#रिपोर्ट -परवेज अख्तर
दरौंदा :प्रखंड कार्यालय के समीप मैदान में बन रहे आईटी भवन के निर्माण को लेकर ग्रामीणों व प्रशासन के बीच चल रहे विवाद को सुलझाने रविवार को सांसद ओमप्रकाश यादव पहुंचे। खेल मैदान में पहुंचे सांसद ने ग्रामीणों से बात कर बीडीओ रीता कुमारी व सीओ अशोक कुमार चौधरी से बातचीत की। सांसद ने कहा कि हर हाल में मैदान को बचाना है। वहीं आईटी भवन का निर्माण भी क्षेत्र के विकास की अच्छी शुरुआत है। आईटी भवन का निर्माण भी होना चाहिए। चूंकि प्रखंड मुख्यालय का यह एकमात्र मैदान है। जिसमें सभी तरह का सार्वजनिक कार्य संपन्न होता है। ऐसे में सार्वजनिक जनभावना का पूरा सम्मान किया जाएगा। सांसद ने बीडीओ से कहा कि मैदान से दक्षिण ध्वस्त आवास की जगह आईटी भवन का निर्माण कराई जाये। ताकि मैदान भी बचा रहे व आईटी भवन का निर्माण भी हो जाय। बीडीओ ने कहा कि सोमवार को जगह की मापी कराकर डीएम को रिपोर्ट भेज दी जाएगी। सांसद ने कहा कि वे खुद डीएम से बातकर मैदान को हरहाल में बचाने की पहल करेंगे। मौके पर जिला पार्षद हितेश कुमार, मुखिया धनु कुमार भारती, रवि सिंह, कृष्णा यादव, संजय सिंह, पशपति यादव, उमेश यादव, धर्मेन्द्र यादव, शशि शर्मा, वृजनन्दन सिंह, राजू यादव, नीरज सिंह, मुकेश प्रसाद, गुड्डू यादव, अरविंद प्रसाद, छोटे महतो, रोहित कुमार, रूदल यादव, धर्मनाथ यादव, चनेश्वर यादव थे




Recent Comments