सिवान :तीस को गुड फ्राइडे को बंद रहेंगे सभी बैंक
#रिपोर्ट-परवेज अख्तर
सीवान :एसबीआई, सेंट्रल बैंक, पीएनबी, केनरा बैंक, इलाहाबाद बैंक व एक्सिस बैंक समेत अन्य बैैंक तीस मार्च को गुड फ्राईडे व दो अप्रैल को मार्च क्लोजिंग को लेकर बंद रहेंगे। हालांकि बैंक मार्च के आखिरी दिन 31 को खुले रहेंगे। अनुमान है कि दो दिनों की बंदी में जिले के बैंकों में एक दिन में दस से पंद्रह करोड़ का व्यवसाय प्रभावित होगा। एलडीएम नरेन्द्र कुमार ने बताया कि वार्षिक लेखा बंदी के दौरान भले ही बैंक उपभोक्तओं के लिए बंद रहेंगे, लेकिन कर्मी बैंक से जुड़े कार्यों का निष्पादन करेंगे।




Recent Comments