पत्रकार पेसवानी इण्डो नेपाल समरसता अवार्ड से होगें सम्मानित
आज़ाद नेब
भीलवाड़ा 30 मार्च। अंर्तराष्ट्रीय समता मंच की ओर से इस वर्ष काठमांडू (नेपाल) में होने 30 अप्रेल से होने वाले अंर्तराष्ट्रीय समारोह में शाहपुरा के पत्रकार मूलचन्द पेसवानी को उनकीक सामाजिक सेवाओं के फलस्वरूप इण्डो नेपाल समरसता अवार्ड 2017 से सम्मानित किया जायेगा। शाहपुरा के अंर्तराष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित होने वाले पेसवानी पहले शख्स है। पेसवानी वर्तमान में जर्नलिस्ट एसोसियेशन आॅफ राजस्थान (जार ) के प्रदेश सचिव व शाहपुरा प्रेस क्लब के सचिव है।
अंर्तराष्ट्रीय समता मंच एवं इण्डो नेपाल समरसता आर्गेनाईजेशन के संयुक्त तत्वावधान में 30 अप्रेल से 2 मई तक काठमांडू में सांस्कृतिक समन्वय संगोष्ठि का आयोजन होगा जिसमें पत्रकार पेसवानी को आमंत्रित किया गया है। संगोष्ठि के पहले दिन होने वाले सम्मान समारोह में विश्व की 150 प्रतिभाओं का सम्मान किया जायेगा।
पत्रकार पेसवानी को भारत के परिपेक्ष्य में आयोजित इण्डो नेपाल समरसता सोशल मिशन यात्रा में भी चयन किया गया है। यह यात्रा 30 अप्रेल से 2 मई तक भारत व नेपाल के लिए होगी। इसमें संगठन का शिष्टमंडल भारत नेपाल के संबंधों के साथ भारत को संयुक्त राष्ट्र की सुरक्षा परिषद में वीटो पावर के साथ सदस्यता दिलाने के लिए प्रयास करेगें।




Recent Comments