पश्चिम चम्पारण ब्यूरो प्रमुख दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट :-
मैनाटाँड प्रखंड कार्यालय स्थित आरटीपीएस काउंटर पर शनिवार को साढे ग्यारह बजे तक किसी भी स्टाफ के नहीं रहने से सर्टिफिकेट बनवाने आए लोगों ने जमकर प्रदर्शन किया। विरोध प्रदर्शन में शामिल अमरदीन अंसारी ,कौशर अली ,शहबाज कुमार, धीरज शर्मा, अशोक कुमार, सीतादेवी, रीता देवी आदि ने बताया कि हम लोग आय, जाति एवं निवास प्रमाणपत्र बनवाने के लिए आवेदन जमा करने के लिए दस बजे ही प्रखंड कार्यालय पहुंच गये थे । लेकिन साढे ग्यारह बजे तक किसी भी स्टाफ के नहीं रहने के कारण हम लोगों का आवेदन नहीं लिया जा सका। लोगों ने बताया कि आरटीपीएस काउंटर का संचालन मनमौजी तरीके से किया जाता है। अगर एक भी स्टाफ समय पर आते हैं तो हम लोगों का आवेदन जमा हो सकता था। लोगों ने इसकी शिकायत एसडीओ नरकटियागंज से किया। वही एसडीओ चंदन चौहान ने बताया कि आरटीपीएस के कर्मी डिस्पैच में लगे हैं। जो आवेदक आवेदन जमा कराने आये हैं। उनका आवेदन जमा कराया जायेगा ।हर हाल मे आरटीपीएस काउंटर का संचालन अच्छे ढंग से होगा




Recent Comments