सिवान :पी.टी.ई.सी. मैरवा के रौशन बने अध्यक्ष तो महामंत्री बने उपेंद्र
#न्यूज़ इनपुट -परवेज़ अख्तर

सिवान:-
बिहार प्रदेश प्रारंभिक माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष राकेश भारती ने एक पत्र जारी कर प्राथमिक शिक्षक शिक्षा महाविद्यालय मैरवा के प्रशिक्षु शिक्षक रोशन कुमार के संघ में गतिविधि के साथ साथ संगठनात्मक रुचि को देखते हुए महाविद्यालय का अध्यक्ष मनोनीत किया साथ ही उन्हें संगठनात्मक विस्तार की भी अनुमति प्रदान की।
प्रदेश अध्यक्ष के आदेशानुसार महाविद्यालय के प्रशिक्षु शिक्षकों की एक बैठक प्राथमिक शिक्षक शिक्षा महाविद्यालय के प्रांगण में श्री रोशन कुमार की अध्यक्षता में आयोजित की गई जिसमें सर्वसम्मति से प्रशिक्षु शिक्षक अनुज कुमार प्रसाद को महाविद्यालय उपाध्यक्ष, उपेंद्र शर्मा को महामंत्री, अजीत कुमार तिवारी को सचिव तथा मो. असलम आजाद को प्रवक्ता के पद पर मनोनीत किया गया। बैठक में महाविद्यालय के प्रशिक्षुगणों की समस्याओं पर भी विचार विमर्श हुआ।
इस अवसर पर महाविद्यालय के बहुत सारे प्रशिक्षु शिक्षक और शिक्षिका मौजूद थे और उन्होंने विभिन्न पदों पर मनोनीत हुए प्रशिक्षु शिक्षकों को बधाइयां भी दी।




Recent Comments