कर्णपूरा और हसनपूरा गांव से ट्रांसफार्मर क्वायल की चोरी

मढ़ौरा(सारण)।
प्रखंड के कर्णपूरा और हसनपूरा में दो जगह पर 16 केवीए ट्रांसफार्मर से क्वायल और बुश इत्यादि की चोरी कर लेने की एक प्राथमिकी मढ़ौरा जेई राजू कुमार सोनी ने दर्ज कराई है । प्राथमिकी में जनवरी की घटना होने का उल्लेख किया है । कहा है की मढ़ौरा शहरी प्रशाखा के अंतर्गत कर्णपुरा और हसनपुरा में दो जगह से 16 केवीए ट्रांसफार्मर का क्वायल और बुश चोरी कर लिया गया है ‌। इससे ट्रांसफार्मर पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हो गया है और उससे बिजली की सप्लाई बाधित हो गई है । जेई ने अंदेशा जताया है बिजली चालू होने की स्थिति में रस्सा या चेन या अन्य चीजों को लाइन पर फेंक कर लाइन ब्रेकडाउन करा दिया गया होगा । इस दौरान ट्रांसफार्मर का क्वायल और बुश निकाल लिया गया होगा । दो स्थानों के ट्रांसफार्मर पाट्स के चोरी होने से उपभोक्ताओं का विद्युत बाधित होने की बात कही है । वहीं चोरी में नार्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड की 1.20 लाख रुपए की राजस्व क्षति की बात कही है । मामले में जेई ने पुलिस से अज्ञात चोरों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की है ।