बेतिया – नौतन:– पेशन मे आने वाली समस्या को दूर करने मे छुट्टी के दिन भी जुटे अधिकारी

न्यूज इनपुट मदन सिंह नौतन (प0 चं0) बिहार —
नौतन ।। प्रखंड के खड्डा पंचायत में खड्डा पुरेनदर मुखिया के आवास पर पेंशन लाभार्थीयो के पेंशन मे आने वाली समस्याओं को ठीक करने के लिए छुट्टी के दिन अधिकारी पुरी तरह डटे रहे। वही आरटीपीएस काउंटर ऑपरेटर राज कुमार ने बताया कि खड्डा पंचायत के वंचित बिरधा पेंशन लाभार्थी के नाम सुधार हेतु छुट्टी के दिन भी शिविर लगाकर समस्याओ का निपटारा किया जा रहा ताकि आगे से सरकार के लाभकारी योजना से वंचित न रहे। और योजना का सीधा सीधा लाभ प्राप्त हो सके। वही बीडीओ शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि जनता मालिक है मालिक की सेवा मे छुट्टी क्या हमारा फर्ज है समस्याओ को दुर करना हमारे अधिकारी वही कर रहे है लोगो ने भी अधिकारी के कार्यो को सराहा और धन्यवाद दिया ।और कहा कि ऐसे अधिकारी जहा रहेंगे। समस्या नजर ही नही आएगी।सभी लाभार्थीयो के चेहरे खिले नजर आये।




Recent Comments