सारण/जलालपुर
मामला कोपा थाना क्षेत्र के पियानों गांव का है जहां दो दिन पूर्व अपहृत युवती को कोपा पुलिस ने नाटकीय रूप धारण कर छपरा से बरामद कर लिया है वहीं युवती के बयान पर एक और यूवक को गिरफ्तार कर लिया गया है वहीं गिरफ्तार युवक पियानों टोला का बताया जा रहा है युवती का बयान दिलाने के लिए कोपा पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश करेगी। मालूम हो कि युवती के पिता ने कोपा थाने में पियानो गांव के ही पांच पुरुष सहित एक महिला को नामज़द किया था।इस काण्ड में कोपा पुलिस ने दो दिन पूर्व ही दो आरोपियों इमाम अंसारी एवं आजाद अंसारी को जेल भी भेज दिया था।