हरिहरनाथ मंदिर मे निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर से दर्जनों मरीजों ने उठाया लाभ


दैनिक खोज खबर/सोनपुर। सोनपुर के ऐतिहासिक बाबा हरिहरनाथ मंदिर परिसर में रविवार को वैदिक आरोग्यम न्यूरोथेरेपी सेंटर की ओर से निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में साइटिका, स्लिप डिस्क, गठिया, सर्वाइकल, घुटनों के दर्द तथा लकवा जैसी नसों से संबंधित बीमारियों की जांच कर मरीजों एवं उनके परिजनों को प्राकृतिक चिकित्सा और न्यूरोथेरेपी से जुड़े आवश्यक परामर्श दिए गए।
शिविर में वैदिक आरोग्यम न्यूरोथेरेपी सेंटर के चिकित्सक डॉ. नवीन शर्मा ने मरीजों की स्वास्थ्य जांच कर उन्हें बिना किसी शुल्क के न्यूरोथेरेपी एवं प्राकृतिक चिकित्सा के माध्यम से उपचार और स्वास्थ्य संबंधी सलाह प्रदान की। इस दौरान दर्जनों मरीजों ने शिविर का लाभ उठाया।
डॉ. शर्मा ने बताया कि बाबा हरिहरनाथ मंदिर परिसर में प्रत्येक रविवार को नियमित रूप से निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया जाता है, ताकि क्षेत्र के लोगों को एक ही स्थान पर दर्द एवं नसों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं के उपचार और उचित मार्गदर्शन की सुविधा मिल सके।
उन्होंने कहा कि वैदिक आरोग्यम की यह पहल आम लोगों को प्राकृतिक चिकित्सा के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ उन्हें बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में निरंतर जारी रहेगी।
यह शिविर बाबा हरिहरनाथ मंदिर न्यास समिति के सचिव विजय कुमार सिंह की अनुमति एवं सहयोग से आयोजित किया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे जनहित में उपयोगी बताया।