
सूर्यमंदिर पर कोठिया-नरांव के ग्रामीणो ने झोंकी अपनी ऊर्जा
प्रशासन से पूजा समिति ने किया सुरक्षा प्रंबध की संपूर्ण जिम्मेदारी उठाने की मांग
छपरा। लोकआस्था के महापर्व छठ पर स्थानीय पंचायतो के अतिरिक्त दूसरे जिले व राज्यो से सूर्यमंदिर पर आने वाले हजारों छठ व्रतियो की सुविधाओ व सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी कोठिया-नरांव के ग्रामीणों व सेवकों ने स्वयं अपने कंधे पर उठाये हुए है।बच्चा से लेकर बुजुर्ग तक छठ महापर्व मे सूर्यमंदिर व इसके आस-पास के परिसर की सफाई व रंग रोगन के कार्य चंदा एकत्र कर करा रहें है।इसकी सुधी प्रशासन को लेने की चिन्ता तक नही है।गडखा प्रखंड के अंचलाधिकारी पिछले दिन सूर्यमंदिर व जलकुण्ड का नीरिक्षण करने आये थे। लेकिन उनसे भी अभी तक कोई सहयोग प्राप्त नही हुआ स्थानीय ग्रामीण व जन प्रतिनिधियों ने उनसे जल कुण्ड मे डूबे सीढीयों व जर्जर रास्ते को दिखाया तो उन्होने जिला प्रशासन व आपदा प्रवंधन तक इसकी सूचना पहुॅचाकर आगे की रणनीति बनाने का आश्वासन दिया।हलाकि उनके आश्वासन के बावजूद भी कोई सहयोग प्राप्त नही हो सका।चंदा एकत्र कर बोरिंग से निकाला जा रहा है पानी।सूर्यमंदिर पर सुरक्षा व्यवस्था व जल कुण्ड मे किसी अनहोनी से निपटने के लिए अत्याधुनिक उपकरणो से लैस एस डी आर एफ और एन डी आर एफ की टीम की तैनाती व आपात कालीन चिकित्सा शिविर के साॅथ अग्नीशमन यंत्र व चलंत एम्बुलेंस सेवा की तैनाती के साॅथ महिला शस्त्र बल के साॅथ विशेष सुरक्षा कर्मी की तैनाती की माॅग सूर्यमंदिर सेवा समिति व सूर्यमंदिर प्रवंधन समिति कोठिया-नरांव के सदस्यो ने जिला प्रशासन से की है।
सूर्य मंदिर सेवा समिति एवं प्रबंध समिति के सदस्यों में मुख्य रूप से फुलकांत तिवारी, नंदकिशोर तिवारी,नरावं मुखिया कामख्या सिंह, कोठियां मुखिया प्रतिनिधि पंकज सिंह, विंदेश्वरी सिंह, श्रीनिवास सिंह, हेमन्त सिंह, राकेश कुमार सिंह, जयराम कुमार, अमरजीत कुमार सिंह,मंजीव कुमार,सोनू कुमार,अजय कुमार सिंह शामिल हुए।




Recent Comments