मांझी। मांझी ताजपुर मुख्य मार्ग पर घोरहट गांव के समीप एक टेम्पो पलटने से चालक गम्भीर रूप से जख्मी हो गया। बाद में स्थानीय ग्रामीणों ने उसे मांझी पीएचसी पहुँचाया। बाद में उसे चिंताजनक स्थिति में छपरा रेफर कर दिया गया। जख्मी चालक रिविलगंज थाना क्षेत्र के गोदना मठिया निवासी सत्येंद्र गिरी बताया जाता है।