सिवान :ट्रेन के चपेट में आने से वृद्ध की मौत
 न्यूज़ इनपुट-परवेज़ अख्तर 
दारौंदा (सिवान) :दारौंदा स्टेशन से पूरब दारौंदा-चैनवा रेलखंड पर कोड़ारी गांव के समीप अप ट्रैक पर किसी ट्रेन की चपेट में आ जाने से एक वृद्ध की मौत हो गई। मृतक की उम्र करीब 70 वर्ष है। दारौंदा थाना के सअनि ललन कुमार ने बताया कि मृतक एमएच नगर थाने के मलाईडीह निवासी रामबचन राम हैं।