बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही,गुस्सायें लोग शव को लेकर बीच रास्ते मे बैठे किया जाम
बिजली विभाग की लापरवाही ने ले ली मासुम की जान
आज़ाद नेब
जयपुर 30 जून। राज्य के झुंझनु जिले मे बस स्टेण्ड के पास बिजली विभाग की लापरवाही एक मासुम पर भारी पड़ी। रेलवे स्टेशन मार्ग पर विधुत पोल के पास लगे तार की चपेट मे आनें से मासुम की मौत हो गई।जानकारी के अनुसार मुतक मासुम चुरू को मोहम्द कैफ अपने ननिहाल आया हुआ था। मौहल्लें वासियों के फोन करनें पर जईएन मुकेश कुमार ने मफोन तक नही उठायें । निगम मे भी फोन उठानें के बाद काफी देर बाद बिजली बंंद की जब तक मासुम दम तोड़ चुका था।
गुस्सायें मौहल्लेंवासियों ने बिजली विभाग एईएन व जईएन की गिरफतारी व मुवावाजे की मांग को लेकर रास्ता जाम कर पुलिस व बिजली विभाग के खिलाफ बीच रास्तें को जाम कर दिया। मौके पर थानाअधिकरी महावीर राठौड़ मौहल्लेंवासियों से समझाइस कर रहे है। वही परिजन व मौहल्लेवासी अपनी मांगो पर अड़े है। गौरतलब है कि इस पोल मे करंट आनें की शिकायत काफी बार मौहल्लेंवासीयों ने कर दी बावजुद दुरूस्त करने की जहमत नही उठाई। वही शहर के चुरू रोड़ पर भी लगतार तीन दिनों से जानवर करंट की चपेट मे आ रहे है। यंहा भी बिजली विभाग को बड़े हादसें का इन्तजार है।




Recent Comments