सिवान :पट्टीदारों में मारपीट, पांच घायल, 11 हिरासत में
 न्यूज़ इनपुट-परवेज़ अख्तर 
आंदर (सिवान) : थाना के सलाहपुर गांव में शुक्रवार की शाम भूमि विवाद को ले पट्टीदारों में जमकर मारपीट हो गई। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष चंद्रिका प्रसाद,
एसआइ अरविंद कुमार, एएसआइ सुजीत कुमार पासवान, सुयश शाही के घटना स्थल पर पहुंचते ही लोगों ने पुलिस पर भी पथराव कर दिया।
शांति व्यवस्था के लिए पुलिस ने 11 लोगों को को हिरासत में ले लिया है। मारपीट में पांच घायल हुए हैं। घायलों में जगरनाथ शर्मा,
जितेंद्र शर्मा, मोतिचंद शर्मा, शिवपूजन शर्मा, हीरालाल शर्मा का इलाज स्थानीय क्लिनिक में कराया गया है। इस सबंध में थानाध्यक्ष ने
 बताया कि बीच बचाव करने गए पुलिस पदाधिकारियों पर भी पथराव किया गया। शांति व्यवस्था के लिए 11 लोगों पर को पकड़ा गया है। 
आवेदन मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।