सिवान :पॉपुलर के पौधे का निश्शुल्क वितरण शुरू
 हसनपुरा (सिवान) : प्रखंड के लहजी में जिले के उत्कृष्ट कृषक हामिद खान के आवास पर वन प्रमंडल पदाधिकारी हेमंत कुमार झा और रेंज पदाधिकारी दिलीप कुमार ने पॉपुलर के पौधे का निश्शुल्क वितरण शुरू किया। दोनों पदाधिकारियों ने कहा कि 
 हामिद खान द्वारा तैयार पौधों का वितरण किया जा रहा है। इससे किसान अपने खेतों में दोहरी फसल उगा कर मुनाफा कमा सकेंगे। कृषक हामिद खान ने बताया कि यह पौधा 25 दिसंबर से लेकर 20 फरवरी तक रोपा जाता है। इस मौके पर राजेश यादव, कयामुद्दीन हवारी, चंद्रमा पांडेय,
 नीतीश यादव, गौतम सिंह, हरेराम दास आदि उपस्थित थे।