नवादा : दहेज़ दानवों ने ली विवाहिता की जान , सास गिरफ़्ताररिपोर्ट – सन्नी भगत /नवादा : बिहार सरकार के लाख कोशिशों के बाद भी दहेज़ दानवों की भूख ख़त्म होने का नाम नहीं ले रही है. दहेजबंदी के बावजूद नवविवाहितों की हत्याएं हो ही रही है. जहां बिहार में महिला सशक्तिकरण की बात की जाती है वहीँ महिलाओं के साथ अत्याचार बढ़ रहा है. ताजा मामला बिहार के नवादा जिले के कादिरगंज थाना ओपी क्षेत्र के लोहरपुरा गांव का हैं ज़ँहा दहेज नहीं देने पर ससुराल वालों ने बहू के हाथ पैर बांध कर गला घोट कर हत्या कर दी हैं ।वंही आस पास रहें ग्रामीणों ने इस घटना की सूचना मृतक के परिजन व
पुलिस को दी ।वहीं घटना के बाद सभी लोग घर छोड़कर फरार हो गए बताया जाता है कि पकरीबारावा के अटारी गांव निवासी रंजीत चौधरी से 1 साल पूर्व शादी हुई थी , इसी बात को लेकर गांव में पंचायत भी लगाई गई थी ।मृतक के परिजन मुकेश चौधरी ने बताया कि शव को देखने से ऐसा लगता है कि मारपीट की गई है और उसके बाद उसे हाथ पैर बांधकर गला दबाकर हत्या कर दी गई हैमिर्तक के परिजनों ने बताया कि शादी के बाद से ही लड़की को दहेज के लिए ससुराल वालों के द्वारा प्रताड़ित किया जा रहा था. लेकिन इसके बावजूद ससुराल वालों की प्रताड़ना जारी रही.कादिर गंज थाना अध्यक्ष देवेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि हत्या की वजह दहेज बताई गई है मायके वालों ने पति रणजीत चौधरी ससुर राम ब्रिज सास सुमित्रा देवी भैसुर दिनेश कुमार के ख़िलाफ़ आवेदन दिया है ,पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया और त्‍वरित कारवाई करते हुए मौक़े से सास सुमित्रा देवी को गिरफ्तार कर लिया है. फिलहाल पुलिस इस मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है.