मांझी(सारण)। नव वर्ष के सेलिब्रेशन को खुशनुमा बनाने के उद्देश्य से मंगलवार को स्थानीय अनुभव जिंदगी का सोशल मीडिया ग्रुप के सदस्यों ने रामघाट पर स्वच्छता अभियान चलाया। जयप्रभा सेतु व रेल पुल के समीप स्थित नदी के किनारे तथा स्थानीय हनुमान गढ़ी मन्दिर परिसर में विखरी गन्दगी को हटाया गया। ताकि अति उत्साही युवकों के उल्लास में कोई कमी नही आये। सन्त रामप्रिय दास के नेतृत्व में चलाये गए सफाई अभियान में ग्रुप संचालक मनोज कुमार सिंह अरविंद सिंह संजीव शर्मा दिवाकर सिंह।गायक। कृष्णा सिंह पहलवान तथा गोपाल शर्मा रंजन तथा विक्की आदि शामिल थे।




Recent Comments