सुपौल : नगर झकराही मुहल्ला स्थित ACMS कोचिंग सेंटर सह क्रीडा केंद्र में सोमवार को सूर्य नमस्कार यज्ञ कार्यक्रम संपन्न हुए।इस मौके पर क्रीड़ा केंद्र से जुड़े विभिन्न शिक्षण संस्थान के सैकड़ों छात्र छात्राओं ने सूर्य नमस्कार का अभ्यास किया।
इस अवसर पर उपस्थित क्रीड़ा भारती उत्तर बिहार प्रांत के प्रांत मंत्री अमित कुमार ठाकुर ने सूर्य नमस्कार को सभी आसनों का राजा बताते हुए कहा एक सूर्य नमस्कार को १० की संख्या में करते हैं। जिसमें ७ आसनों प्रणामासन, ऊर्ध्व हस्तासन, हस्त पादासन, अर्ध भुजंगासन, भुजंगासन , मकरासन, पर्वतासन का अभ्यास होता है। इसे करने से सांस एवं शरीर के हर अंगों का अभ्यास होता है। बचपन से ही इसका दैनिक अभ्यास हमें हमेशा निरोग एवं शारीरिक रूप से दक्ष बनाता है।
सूर्य नमस्कार यज्ञ में अतिथि के रूप में भाजपा के जिला महामंत्री सुरेश कुमार सुमन, भाजपा के जिला मंत्री सुमन झा, क्रीडा भारती सदस्य डाक्टर सत्य प्रकाश मल्लिक, राकेशजी , एसीएमएस के निदेशक एवं क्रीडा केंद्र के व्यस्थापक एम. के. सुमन सर ने छात्र – छात्राओं को सूर्य नमस्कार की महत्ता को बताया।
सूर्य नमस्कार यज्ञ के समापन के अवसर पर आदित्य कौशिकजी ने धन्यवाद ज्ञापन किया।
✍परमार मीडिया नेटवर्क