सिवान :छठे दिन मैट्रिक परीक्षा में शांतिपूर्ण संपन्न, निष्कासन नही
# दोनो पालियों में 450 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित
# परीक्षा के दौरान सभी पदाधिकारी रह रहे है मुस्तैद, दौड़ती नजर आ रही है अधिकारियों की गाड़ियां
परवेज़ अख्तर/सिवान :
छठे दिन मैट्रिक परीक्षा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न हुई। परीक्षा के लिए बनाए गए जिला मुख्यालय एवं महाराजगंज अनुमंडल के सभी 50 परीक्षा केन्द्रों से कदाचार की कोई खबर सामने नहीं आई है। जिले भर में दोनो पालियों में आवंटित 71 हजार 785 में 450 परीक्षार्थी परीक्षा में अनुपस्थित रहे। परीक्षा केंद्र के आसपास अभिभावकों की भीड़ नहीं देखी गई । वहीं अधिकारियों द्वारा लगातार केन्द्रों का निरीक्षण होता रहा । अधिकारियों की मानें तो पांचवें दिन की भी परीक्षा पूरी तरह कदाचार मुक्त व शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई ।
#दोनों पालियों में 450 रहे अनुपस्थित
छठे दिन की परीक्षा में दोनों पाली में द्वितीय भारतीय भाषा जिसमे हिंदी भाषियों के लिए संस्कृत, अरबी, फारसी एवं भोजपूरी में से कोई एक भाषा तथा अहिंदी भाषियों के लिए राष्ट्रभाषा हिंदी विषय की परीक्षा में से 450 परीक्षार्थी परीक्षा में अनुपस्थित थे। प्रथम पाली में आवंटित 35 हजार 704 में 35 हजार 466 और दूसरी पाली में 36 हजार 81 में 35 हजार 869 परीक्षार्थी परीक्षा देने पहुंचे थे। इस प्रकार प्रथम पाली में 238 तथा दूसरी पाली में 212 छात्र एवं छात्राएं परीक्षा में सम्मिलित नहीं हुए। मैट्रिक परीक्षा संचालन के लिए जिला मुख्यालय में 39 और महराजगंज अनुमंडल में 11 परीक्षा केन्द्र बनाए गए गए हैं। परीक्षा के दौरान छात्र-छात्राओं व वीक्षकों के क्रिया कलाप पर नजर रखने के लिए सभी केन्द्रों पर सीसीटीवी कैमरा से भी निगरानी की जा रही है।




Recent Comments