वैशाली :दुष्कर्म करने का प्रयास मामले में कोई कारवाई नहीं होने से छात्रों ने किया नगर थाना पर किया घेराव व प्रदर्शन
#न्यूज़ इनपुट -राजा बाबु

#हाजीपुर
10 वर्षीय नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास मामले में जिला प्रशासन द्वारा कोई कार्रवाई नहीं होने पर छात्र नेता नवनीत कुमार भवर कुमार और सौरव कुमार के संयुक्त नेतृत्व में नगर थाना का घेराव किया जिसमें शहर के विभिन्न राजनीतिक एवं सामाजिक संगठन के प्रतिनिधि शामिल हुए कांग्रेस युवा प्रदेश महासचिव राकेश यादव जन अधिकार पार्टी के युवा उपाध्यक्ष रोहित कुमार गोलू सामाजिक कार्यकर्ता राजन कुंद्रा कुमार नीरज ने सक्रिय भूमिका निभाई नवनीत कुमार छात्र संघ जिलाध्यक्ष ने संबोधित करते हुए कहा कि 10 वर्षीय नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना 25 .2. 2018 की है डॉक्टर प्रवीण कुमार के क्लीनिक में काम कर रहे हैं कंपाउंडर के द्वारा क्लीनिक के पड़ोस में रही बच्ची के साथ किया गया । बच्ची के चिल्लाने पर गला दबाकर मारने की कोशिश की गई एक महीना बीत गया अभी तक कोई प्रशासन नहीं करवाई नहीं हुई यहां तक कि किसके अनुसंसाधन करता आइ ओ द्वारा पीड़ित बच्ची का बयान तक नहीं लिया गया डॉ प्रवीण कुमार द्वारा बच्ची के पिता को धमकाया गया एक गरीब और पीड़ित गरीब को सताया जा रहा है जिसे छात्र संघ का भी बर्दाश्त नहीं करेगा छात्र संघ जिला सचिव वैभव और उपाध्यक्ष सौरभ कुमार ने कहा कि अगले 72 घंटे के अंदर आरोपी कंपाउंडर की गिरफ्तारी आरोपी को बचाने वाले एवं धमकी देने वाले डॉक्टर तथा निकम्मी भ्रष्ट अनुसंसाधन करता पर कड़ी कार्रवाई की जाए अन्यथा छात्रसंघ गिरफ्तार चरणवद् आंदोलन के लिए बाध्य होगा।




Recent Comments