सारण :राजीव गांधी के पुण्यतिथि पर कांग्रेसी ने किया वृक्षारोपण 
मढ़ौरा  सारण 
मढौरा 
पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के पुण्यतिथि पर नवी अहमद के नेतृत्व में रहीमपुर में स्थानीय कांग्रेसियों ने वृक्षारोपण कर उन्हें याद किया I इस अवसर पर महाराजगंज यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष नवी अहमद ने कहा कि राजीव गांधी भारत को नये युग में ले जाने का काम किये थे I दुखद घटना रहीं की उन्हें असमय दुनिया से जाना पड़ा I भारत को उनका नेतृत्व कुछ दिन और मिला होता तो भारत काफी आगे निकल गया होता I  आज भी उनके विचार स्वीकार करने योग्य है जिस पर चल कर विकास के रास्ते आगे जाया जा सकता है Iइस अवसर पर जिला महा सचिव लालबाबू गिरि,बाबी ओझा,शैलेन्द्र गिरि,मुकेश गिरि,मनोज गिरि,यूवराज सहित अन्य मौजूद थे I
सभार – संजीव कुमार ,दैनिक भास्कर – मढौरा