परवेज़ अख्तर/सिवान:
नगर थाना क्षेत्र के गांधी मैदान स्थित पोखरा के समीप गुरुवार को चोरी की एक बाइक बिक्री करने आए बाइक चोर गिरोह के तीन सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मौके से एक बाइक भी बरामद की जो चोरी की बतायी जा रही है। वहीं पुलिस को देखकर गिरफ्तार चोर ने चाबी को पोखरा में फेंक दिया। नगर थाना इंस्पेक्टर जयप्रकाश पंडित ने बताया कि नगर थाना की टाइगर मोबाइल क्षेत्र भ्रमण कर रही थी।इस दौरान उनको गुप्त सूचना मिली कि गांधी मैदान पोखरा के समीप मंदिर के पास में तीन युवक चोरी करके बाइक की बिक्री करने पहुंचे हैं। सूचना पर तुरंत मंदिर के पास पहुंचा तो हमलोगों को देखकर बाइक के पास खाड़े तीनों युवक भागने लगे। जिन्हें दौड़कर पकड़ लिया, इसी बीच एक युवक ने अपने हाथ में ली चाबी पास के पोखरा में फेंक दिया। गिरफ्तार महादेवा ओपी क्षेत्र के रामदेव नगर निवासी विकाश कुमार, महादेवा ओपी क्षेत्र के शिवमंदिर समीप निवासी राहुल कुमार एवं मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भादाखुर्द निवासी प्रियांशु कुमार है। इन लोगों ने पूछताछ में बताया कि यह चोरी का बाइक है जिसे बेचने के लिए वे ग्राहक तलाश रहे थे,बिक्री के पूर्व ही वे पुलिस के हत्थे चढ़ गए।