परवेज़ अख्तर/सिवान:
शहर के राजेंद्र पथ स्थित पीदेवी मोड़ समीप इंडसइंड बैंक की इंडसइंड मार्केटिंग फाइनेंशियल एंड सर्विसेज की शाखा में बुधवार की रात्रि शॉट सर्किट से अगलगी की घटना में हुई क्षति का संस्था द्वारा आकलन किया गया। आकलन में सभी सामानों की लगभग कीमत 12 लाख रुपया के आस-पास की गई है। शाखा प्रबंधक विकास कुमार सिंह ने बताया कि दो कैश काउंटिंग मशीन, आठ कम्प्यूटर, एक प्रिंटर, एक मल्टी प्रिंटर, दो अलमीरा, 23 कुर्सी, पांच सीसी कैमरा, दो एससी, एक इंवेटर, दो बैट्री, 12 पंखा, 12 टेबल, दो प्रो कलेक्ट मशीन, दो टैब, 9 बायोमैट्रिक मशीन, एक थर्मल स्कैनर मशीन शामिल है।




Recent Comments