परवेज़ अख्तर/सिवान:

मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कचहरी ढाला समीप गुरुवार की रात गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने एक कार से 23 कार्टन शराब बरामद की। थानाध्यक्ष ददन सिंह ने बताया कि सूचना मिली थी कि एक कार से भारी मात्र में शराब आ रही है। सूचना के बाद वाहन जांच की गई तो कचहरी ढाला के पास एक कार आती दिखी। कार को रोकने से पूर्व ही चालक पुलिस को देख गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। कार की जांच की गई तो उसमें से 23 कार्टन देशी शराब पाई गई। कार को जब्त कर थाना लाया गया है।