परसा(सारण)शुक्रवार की देर शाम परसा बसस्टेंड से दरोगा प्रसाद राय चौक परसा मुख्य बाजार खलीफा चौक तक सोशल डिस्टेंशिंग की पूरी तरह से ख्याल रखते हुए कैंडल मार्च निकाला गया।तथा देश की रक्षा करते हुए भारत चीन के सीमा पर शहीद हुए वीर जवानो के प्रति अपनी श्रद्धांजलि अर्पित किया।तथा चीनी समान के बहिष्कार के लिए आवाज बुलंद किया गया। वही बिपिन भारद्वाज नेतृत्व में शुक्रवार की शाम दर्जनों युवकों ने एकत्रित शोसल डिस्टेंशिंग का पालन करते हुए कैंडिल मार्च निकाला।मौके पर कहा कि हम चीन द्वारा किए गए कायराना हरकत को कतई बर्दाश्त नही करेंगे।चीन को इसका खमियाजा भूगतना परेगा।उनहोने कहा कि इस घटना को लेकर पूरे देश में उबाल है।हम सभी देशवासी मिलकर उसको उसी की भाषा में जवाब देगे।इस मौके पर अर्जुन सिंह बिपिन भरद्वाज ऋतिक यादव तूफान सिंह कुणाल कुमार संजय राय कमाल अंकित कुमार रौशन कुमार उज्जवल कुमार देवा कुमार सत्यम कुमार मो फिरोज़ रूपेश कुमार मनीष कुमार मयंक कुमार प्रिंस कुमार रोहित कुमार रितिक सनी कुमार समेत समस्त युवा संगठन मौजूद थे।