सिवान को हरा दुबई का ट्रॉफी पर कब्जा
#न्यूज़ इनपुट -परवेज़ अख्तर

बड़हरिया (सिवान) :
बड़हरिया प्रखंड के खेल मैदान में गांधी-मजहरुल हक सद्भावना क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल शनिवार को कैफ एकेडमी सिवान बनाम अल जबतर दुबई टीम के बीच खेला गयाए जिसमें दुबई की टीम ने 66 रन से जीत हासिल कर ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया।
मुख्य अतिथि राजद नेता हिना शहाब, पूर्व कबीना मंत्री अवध बिहारी चौधरी, पूर्व मंत्री इंद्रदेव भगत, पूर्व विधायक मानिकचंद्र राय,
राजद जिलाध्यक्ष परमात्मा राम, पूर्व नप अध्यक्ष कृष्णा देवी, अली हुसैन अंसारी, टूर्नामेंट के अध्यक्ष जकरिया खान, डॉ. रबीउद्दीन,
बीडीओ राजीव कुमार सिन्हा, सीओ वकील सिंह, थानाध्यक्ष मुकेश कुमार आदि ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खेल शुरू कराया। टॉस जीतकर दुबई की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 186 रन बनाए। जवाब में खेलने उतरी सिवान की टीम 14 ओवर में ही सभी विकेट खोकर 120 रन पर सिमट गई। हिना शहाब ने दुबई टीम को विजेता तथा सिवान टीम को उपविजेता ट्रॉफी सौंपी।
मैच ऑफ द मैन दुबई के खिलाड़ी गौरव कुमार को और मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार सिवान के खिलाड़ी मो. कैफ को दिया गया। टूर्नामेंट के अध्यक्ष जकरिया खान ने विजेता टीम दुबई के कप्तान को एक लाख रुपये और उप विजेता टीम के कप्तान को 20 हजार रुपये प्रदान किया।
मैच का सफल आयोजन करने में नजरे इमाम खान, सद्दाम खान, डब्लू खान, विकास यादव, गुफरान अंसारी, मिस्टर अंसारी, फैशल सिद्दीकी, लक्की अहमद, वसीम खान, ई. वकार खान, टी अहमद, अरमान अंसारी, हाजी एहसान खान, सरवर इमाम खान, शिबू, जावेद खान, मेराजुल हक खान आदि का सराहनीय योगदान रहा। अंपायर राजेश यादव, इश्तेयाक खान, थर्ड अंपायर बाबर अली, स्कोरर टी अहमद का काफी सराहनीय योग्यदान रहा है। इस मौके पर युवा राजद नेता विजय चंद राय, मो. एहतेशामुल हक सिद्दिकी, पूर्व उप प्रमुख जीव नारायण यादव,
शमीम खान, सत्येंद्र मिश्रा, शाहिद रजा, तनवीर जकी, इकरामुल हक समेत काफी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित थे।




Recent Comments