कोरोना वायरस इफेक्ट : भारतीय रेलवे ने 31 मार्च तक सभी यात्री ट्रेनों का परिचालन किया रद्द

दैनिक खोज खबर, सेंट्रल डेस्क

भारतीय रेलवे ने कोरोना वायरस के बढ़ते हुए प्रभाव को देखते हुए सभी तरह के यात्री ट्रेनों के परिचालन को 31 मार्च तक पूर्णतः बन्द किये जाने का निर्णय लिया है।
रेल परिचालन बन्द किये जाने से संबंधित आधिकारिक आदेश सभी ज़ोन के जनरल मैनेजर को भेज दिया गया है।

रेलवे बोर्ड के संयुक्त निदेशक अजय प्रताप सिंह ने मीडिया को बताया कि 31 मार्च तक सभी मेल, एक्सप्रेस, सुपरफास्ट, प्रीमियम ट्रेन, इन्टरसिटी ट्रेन, सवारी गाड़ियों को निरस्त कर दिया गया है। इनके साथ ही मेट्रो ट्रेन का परिचालन भी बन्द रहेगा।

इस आदेश के अनुपालन की जिम्मेवारी रेलवे के वरीय अधिकारियों को दी गयी है।