Θ बेतिया – *TSUNSS गोपगुट के बढ़ते कदम, प्रखंड कमिटी का हुआ गठन*

✍न्यूज इनपुट नीरज ठाकुर बेतिया (पं.च) बिहार 👉TET STET उत्तीर्ण नियोजित शिक्षक संघ, TSUNSS बिहार गोपगुट पश्चिम चम्पारण जिला कमिटी के जिला महासचिव राजेश कुo राय की अध्यक्षता में  जिला में संगठन का विस्तार करते हुए योगापट्टी प्रखंड में इकाई की कार्यकारी कमिटी का गठन किया गया ।

इसकी आधिकारिक सूचना संघ के जिला सोशल मीडिया प्रभारी सुनिल कुमार ‘राउत’ नें दी ।
उन्होंने बताया कि योगापट्टी प्रखंड के TET STET उत्तीर्ण नियोजित शिक्षकों की एक बैठक प्रखंड परिसर में आहूत की गई एवं शिक्षकों के विभिन्न न्यायोचित मांग यथा न्यायालय के निर्णय अनुसार समान काम समान वेतन, राज्य कर्मी व सहायक शिक्षक का दर्जा, ससमय वेतन भुगतान, लम्बित D.EL.ED परीक्षा कराने आदि पर विस्तृत चर्चा करते हुए शिक्षकों के हितार्थ माo सर्वोच्च न्यायालय में न्यायिक लड़ाई लड़ने वाले एकमात्र संगठन TSUNSS गोपगुट को ही प्रखंड, जिला एवं राज्य स्तर पर मजबूती प्रदान करने पर सहमति बनीं एवं कमिटी गठन का प्रस्ताव दिया गया। जिसके आलोक में उपस्थित शिक्षकों की सर्वसम्मति से जिला कमिटी के पदाधिकारियों की उपस्थिति में न्यायिक लड़ाई को गति एवं मजबूती प्रदान करने हेतू लोकतांत्रिक ढंग से (कार्यकारी) प्रखंड कमिटी का गठन किया गया जिसे अगले बैठकों में सर्वसम्मति से स्थायी किया जाएगा।

नवगठित प्रखंड कमिटी में :-

मणिकांत वर्मा – अध्यक्ष

मनोज कुमार शर्मा – उपाध्यक्ष

हीरालाल – उपाध्यक्ष

रजनीश कुमार – सचिव

उपेंद्र कुमार – उप सचिव

दीपक कुमार – उप सचिव

नेतामणि मिश्र – प्रवक्ता

राजीव कुमार – मीडिया प्रभारी

राजदीप रौशन – कोषध्यक्ष

निर्वाचित हुए एवं सभी ने एक स्वर में TSUNSS गोपगुट संघ को मजबूती प्रदान करने एवं न्यायिक लड़ाई में सहयोग की बात कही।

जिला इकाई ने नव गठित प्रखंड कमिटी एवं उसके नवनिर्वाचित सभी पदाधिकारियों को बाधाई दी ।

मौके पर जिला महासचिव राजेश कुमार राय, कोषाध्यक्ष प्रशांत प्रियदर्शी, नरकटियागंज अनुमंडल सचिव राकेश कुo राव, योगापट्टी प्रतिनिधि लालू कुo मिश्रा, नौतन प्रखंड अध्यक्ष बलजीत तिवारी, धामू कुमार, अनुप त्रिपाठी, सुशील कुमार ‘मधु’, मनोज कुमार, धर्मेन्द्र शर्मा, दीपक कुमार, मणिकांत वर्मा, अरुण कुमार, ओमप्रकाश राव, राजीव कुमार, उपेंद्र कुमार, रजनीश कुमार, राजीव कुमार, सुजीत कुमार, निरंजन कुमार, नरेश कुमार, शैलेन्द्र कुमार, मोo अजीमुल्ला, चंदन कुमार,  हीरालाल,  सुनील कुमार, मोo साहेब, मोo मुश्ताक, राहुल कुमार, आशुतोष वर्मा, विपुल प्रभाकर कुमार, सिपाही चौधरी,  मोo शमशाद, देवाशीष सहित दर्जनों शिक्षक उपस्थित रहें।