सिवान :प्रेमी से बात करने पर फटकार युवती को लगी नागवार,ओढ़नी से गले में फंदा डाल पंखे से लटक दी जान

प्रवेज़ अख्तर/सीवान:
शहर के महादेवा ओपी के बड़हिरया स्टैंड में शनिवार की सुबह एक युवती ने मौसी की फटकार से नाराज हो गई। युवती ने घर में ही ओढ़नी से गले में फंसा डाल कर पंखा से लटक कर आत्महत्या कर ली। इससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हाे गई। मृतक उमेश उर्फ टीकर साह की बेटी प्रिया कुमारी उर्फ आरती थी। सूचना मिलते ही महादेवा ओपी पुलिस ने लाश को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। इसके बाद मामले की जांच में जुट गई है।
आत्महत्या का क्या है मामला
शहर के बड़हरिया स्टैंड चकिया रोड़ की प्रिया किसी से प्यार करती थी। इससे वह रोज बात करती थी। लेकिन यह बात उसके मौसी को नागवार लगता था। शनिवार की सुबह में भी वह अपने प्रेमी से मोबाइल पर बात कर रही थी। बात करते हुए मौसी ने देख लिया। इस पर मौसी ने जमकर फटकार लगाई। इससे नाराज होकर वह अपने कमरे में चली गई। इस दौरान कमरे में वह आत्महत्या की योजना बना ली। हालांकि मौसी को लगा कि वह कमरे में आराम कर रही है। लेकिन वह आत्महत्या कर ली।




Recent Comments