विस्फोट से किसान की मौत,पंहुची एसएफएल टीम जाचं शुरू आजाद नेब भीलवाड़ा 10 मार्च। जिले के काबरी क्षेत्र में खेत पर बाड़ जलाते समय किसान की मौत के मामले में भीलवाड़ा से एफएसएल टीम पहुच कर जांच शुरू की। ग्रामीणों का कहना था कि धमाके की आवाज से लोगो मे दहशत फैल गयी क्योकि धमाके की आवाज 2-3 किलोमीटर तक सुनाई दी।
एफएसल टीम ने घटनास्थल पर पहुच कर विस्फोट के कारण का पता लगा रही है। तहकीकात से पता चला है कि पूर्व मे कुएं को गहरा करने के लिए विस्फोटक सामग्री का उपयोग किया गया। शायद जिसमें जिंदा विस्फोटक सामग्री मलबे के ढेर मे गयी हो। बाड़ को जलाते समय आग विस्फोटक सामग्री तक पहुंच गई। जिससे विस्फोट हो गया। जिसमें किसान शंकर लाल बैरवा की झुलसने से मौत हो गई। काछोला में चिकित्सक के अवकाश पर होने से शव को जहाजपुर लाया गया तथा शव का पोस्टमार्टम कर परिजनो को सोंपा।




Recent Comments