मांडल:बेटी पढाओ योजना के तहत नि:शुल्क साईकिल वितरण

आज़ाद नेब
भीलवाड़ा 5 मई। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्धालय  मांडल में राजस्थान सरकार की बेटी पढ़ाओ योजना के तहत निःशुल्क साईकिल वितरण की गई। इस कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष व् विद्धालय विकास समिति के सदस्य हमीद मुहम्मद शैख़, प्रिसिपल अनीता सोकिया की अध्यक्षता में वितरित की गयी। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि जिला परिषद सदस्य रमेश जी लड्ढा,विकास समिति सदस्य एवं किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष लाल चन्द्र सेन,सदस्य सुरेश जी गुण्डिया,उमेश जी तिवाडी,एवम विध्यालय प्रबन्धक समिति के सदस्यगण और कई गणमान्य लोग उपस्तिथ थे । इस मौके पर 12 छात्राओं को निःशुल्क साइकिल वितरित की गयी ।
खासबात तो ये थी की सभी छात्राएं अल्प संख्यक समुदाय से थी । इस मौके पर शैख़ ने कहा कि सरकार की योजनाएं सभी वर्ग के लिए समान रूप से होती है और जो जिसका हकदार होता है उसी को उसका लाभ भी मिलता है । इसलिए सभी भाइयों को चाहिए की सरकार के प्रति अपना पूर्ण विस्वास जताये और सभी योजनाओं का लाभ लें। ऐसी के साथ विधध्यालय विकास पर भी की बिन्दुओ पर चर्चा की गयी ।मुख्य बिंदु विद्यालय में सी सी टीवी कैमरे लगवाना ,पार्किग बनवाना , व् परिसर में पौधे लगवाकर गार्डन बनाने का निर्णय लिया गया।