सारण :कपड़ा दुकान का ताला तोड़ 25 हजार नगदी सहित लाखों का समान ले उड़े

बनियापुर (सारण)
सहाजितपुर थाना क्षेत्र के कोल्हुंआ बजार पर बीती रात अज्ञात चोरों ने एक कपड़ा का ताला तोड़ 25 हजार नगदी सहित लाखों का समान ले उड़ा। जिसकी जानकारी दुकान मालिक को सुबह हुई तो मलिक ने पुलिस को सूचना दी। जिस पर पुलिस जांच परताल कर रही है।
घटना के संबंध में बताया जाता है कि उक्त दुकान मालिक दिलीप साह अपना दुकान बंद कर घर चले गए थे। जहां अज्ञात चोरों ने दुकान का ताला तोड़ दुकान में रखे 25 हजार नगदी, बनारसी साड़ी, काश्मीरी कम्बल, लेपटप, ईंभरटर बैटरी आदि समान चुरा कर आसानी से चले गए। लेकिन इसकी जानकारी दुकान के इर्द गिर्द के लोगों को तनिक भी भनक नहीं लग सकी। जब दुकान मालिक सुबह दुकान खोलने पहुंचा तो ताला टूटा देख उसे चोरी की आभास हुई। और समानों की तहकिकात की तो देखा की लाखों का समान दुकान से गायब था। वही बगल के सोने चांदी के दुकान का भी चोरों ने ताला तोड़ने का प्रयास किया है। लेकिन वहां उन्हें असफला हांथ लगी है। जिसकी सूचना जब लोगों ने थाना को दी तो पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंच कर जांच परताल कर रही है।




Recent Comments