सिवान :कस्तूरबा की बेटियां ने लिया कुप्रथाओं को मिटाने का संकल्प
#परवेज अख्तर
जीरादेई-:
प्रखण्ड मुख्यालय स्थित कस्तूरबा गांधी विद्यालय में राष्ट्रीय बालिका दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम और कई प्रकार का प्रतियोगिता का आयोजन होगा। कार्यक्रम के दौरान सबसे पहले बेटियां सामाजिक कुप्रथाओं के खिलाफ जंग छेड़ने का ऐलान किया। उन्होंने समाज से कुप्रथाओं को मिटाने का संकल्प लिया। बाल-विवाह व दहेज प्रथा जैसी सामाजिक कुरीतियो के उन्मूलन के लिए अपने परिवार एवं समाज को जागरूक करने का प्रण लिया। कस्तूरबा की वार्डेन सिट्टू कुमारी ने कहा कि सामाजिक जज्बा, जूनून व जागरूकता से इस तरह की दानवी कुरीतियों को जड़ से खत्म किया जा सकता है। इससे नव बिहार व खुशहाल बिहार का सपना साकार होगा। इसके तहत बाल-विवाह, दहेज प्रथा एवं नशा के उन्मूलन समसामायिक एवं ज्वलंत मुद्दे पर वाद-विवाद प्रतियोगिता, निबंधन लेखन, कविता लेखन, पेंटिंग, नाटक, लोकगीत और प्रभातफेरी का आयोजन किया गया।