उसरी में नये विधुत उपकेंद्र का विधायक ने किया उद्घाटन
तरैया(सारण):10.08.2018 ।
प्रखंड के उसरी चांदपूरा गांव में दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना के तहत सात करोड़ की लागत से निर्मित विधुत उपकेंद्र का शुक्रवार को संध्या स्थानीय विधायक मुद्रिका प्रसाद राय ने फीता काटकर उद्घाटन किया।उक्त मौके विधायक ने उपस्थित लोगो को सम्बोधित करते हुए कहा कि इस पावर हाउस में कुल छह फीडर हैं।जिसमे दो फीडर का प्रयोग कृषि कार्य के लिये करना है।जिससे किसानों की खेती अब सुविधा जनक हो जायेगा।यहाँ से तरैया के आलावे पानापुर प्रखण्ड के कुछ गांवो में बिजली जायेगी।उक्त मौके पर विधुत फ्रेजचाईजी संचालक मुद्रिका सिंह,जेई धर्मवीर कुमार,राजद के प्रखंड अध्यक्ष बीरबहादूर राय ,रबिन्द्र राय, हरेन्द्र राय, आत्मा के प्रखंड अध्यक्ष भिखारी राय ,बीडीसी साबिर हुसैन, राजेश राय ,उमेश राय, मुन्ना राय,अनिल कुमार व अन्य मौजूद थे।
उसरी में नये विधुत उपकेंद्र का विधायक ने किया उद्घाटन




Recent Comments