सिवान :जीरादेई में आज निकलेगी मतदाता जागरूकता रैली
#परवेज अख्तर

जीरादेई-: बीईओ शमसी अहमद खां के निर्देश पर आज प्रखंड में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जाएगा । जिसमें प्रखंड के सभी 102 विद्यालयों के स्कूली बच्चों द्वारा प्रभात फेरी व जनसंपर्क विभाग द्वारा पंपलेट व ध्वनि विस्तारक यंत्र से लोगों को मतदान के महत्व को बताया जाएगा। बैठक में राधा मोहन तिवारी ने प्रखंड के संबंधित सभी बीएलओ को आदर्श आचार संहिता के बारे में जानकारी देते हुए ससमय प्रभात फेरी निकालने का निर्देश दिया। वहीं प्रेम किशोर पाण्डेय ने बताया कि स्कूली बच्चों द्वारा प्रभात फेरी के माध्यम से जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। मौके पर इकबाल हसन, बबीता सिंह, कन्हैया पंडित, विकास कुमार सिंह, जुनेद अली, प्रकाश कुमार, शमशाद अली अंसारी, मनोज सिंह आदि मौजूद थे