वीर योद्धाओं के मनी शहादत दिवस
#जेपी आंदोलन में बिहार बन्द समर्थन में प्रखड घेराव के दौरान पुलिस फायरिंग में हुए थे दो छात्र शहीद
बिदूपुर(वैशाली): बिदूपुर जयप्रकाश आंदोलन के आह्वान पर 18 मार्च 1974 को हुआ था इसी सिलसिले में पूरे बिहार में 3 अक्टूबर से 6 अक्टूबर तक कांग्रेस हुकूमत के खिलाफ बिहार बंद का आह्वान किया गया था। बिहार बंद के दौरान 3 अक्टूबर के दिन प्रखंड कार्यालय का घेराव करते हुए छात्र अजीत कुमार अकेला और विशेश्वर साह पुलिस की बर्बरता गोली का शिकार हो गए थे। और वे दोनों छात्र शहीद हो गए थे।

उनकी ही दो वीर योद्धा की पुण्यतिथि बिदूपुर प्रखंड मुख्यालय में बड़ी धूमधाम से मनाई गई। शहीद छात्र अजीत कुमार अकेला एवं विशेश्वर साह जी की 44 वें शहादत दिवस पर हाजीपुर विधायक अवधेश कुमार सिंह और राघोपुर के पूर्व विधायक सतीश कुमार वं कार्यक्रम मे उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों द्वारा शहीद की प्रतिमा को अनावरण एवं मालार्पण किया गया। जिले के बिदूपुर प्रखंड महान वीर योद्धा की जन्मभूमि हैं अजित कुमार अकेला के पिता अमीर गुरु सिंह और माता लीला देवी महान स्वतंत्रता संग्राम में इनकी अहम भूमिका निभाई थी। शहिद दिवस के अवसर पर धर्मेंद्र सिंह की अध्यक्षता में अक्षयवट राय ट्रस्ट सेवा के अध्यक्ष वीरबहादुर सिंह द्वारा संचालन किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में हाजीपुर विधायक का अवधेश सिंह एवं पूर्व विधायक राघोपुर सतीश कुमार की उपस्थिति में सभा के दरम्यान समाजसेवी रामानंद गुप्ता,एस के राय,सरोज कुमार सिंह,लालबहादुर राय,टिंकज सिंह,बलराम खत्री,शत्रुघ्न प्रसाद गुप्ता,कुट्टबपुर मुखिया पति मोहन साह, कैलाश प्रसाद सिन्हा, समाजसेवी जुगलकिशोर राय, पारस नाथ गुप्ता,राजकुमार सिंह समेत कई गण्यमान व्यक्तियों ने अपना अपना विचार व्यक्त किए।