सिवान :दो दिवसीय कृषि मेले में बिके लगभग 33 लाख के यंत्र
प्रवेज़ अख्तर/ सिवान :
जिला कृषि कार्यालय में आयोजित दो दिवसीय कृषि यंत्रीकरण सह उपादान मेला में किसानों ने अनुदानित दर पर लगभग 33 लाख रुपये के यंत्रों की खरीदारी की। इनमें 29 रोटावेटर, दो कल्टीवेटर, छह पवार स्प्रेयर, 30 एचडीपीइ पाइप, पांच पैड़ी थ्रेसर पावर, 20 पैड़ी थ्रेसर मैनुअल पांच रीपर बाइंडर, सात चारा कल, 24 पंपसेट, चार राइस मिल मशीन, चार रीपर हैं। जिला कृषि पदधिकारी राजेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि मेले में यंत्रों की बिक्री लगभग 33 लाख रुपये की हुई है। इन्होंने बताया कि औसतन बिक्री सही हुई है।




Recent Comments