सिवान :आग लगने से गेहूं की फसल राख
#परवेज़ अख्तर/सीवान:जिले के दरौंदा रामगढ़ा पंचायत के गोरौली में शुक्रवार को आग लगाने से दस एकड़ में लगी गेहूं की फसल जल गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना दरौंदा सीओ को दी। सीओ ने हल्का कर्मचारी शेषनाथ सिंह को घटना का जायजा लेने के लिए भेजा। आग से गरौली के लालदेव राम, दरवान यादव, रामनरेश सिंह, हरिहर प्रसाद, हीरा राम, श्रीनाथ यादव, वीरेंद्र सिंह, अशोक साह व रामबाबू राम सहित नौ किसानों की फसल राख हो गई। सीओ अशोक कुमार चौधरी ने कहा कि आग से हुए नुकसान की जांच की जा रही है।
________________




Recent Comments