सिवान :स्वच्छाग्रहियों ने किया काम का बहिष्कार
#परवेज़ अख्तर/सीवान:जिले के हुसैनगंज प्रखंड मुख्यालय के समीप शुक्रवार को स्वच्छाग्रहियों ने बैठक की। इसके बाद प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री द्वारा चलाए जाने वाले स्वच्छता अभियान का बहिष्कार करते हुए बीडीओ को ज्ञापन सौंपा।अध्यक्ष जावेद आलम ने बताया कि सात माह से स्वच्छता अभियान में कार्यरत हैं। अभी तक दैनिक भत्ता का भुगतान सरकार द्वारा नहीं किया गया। मौके पर नीतीश कुमार, अजय पांडेय, मुकेश कुमार, संजीत कुमार, चंदन कुमार, पार्वती कुमारी, शशिभूषण, विजय शर्मा, कुंदन कुमार थे।
___________