परवेज अख्तर /सिवान
आंदर थाना के गजियापुर गांव में निजी पोखरे में मछली मरने के विवाद में 15 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। इस मामले में गजियापुर गांव निवासी हफीजुल्लाह ने सोमवार को थाना में आवेदन देकर बताया है कि हमारे पूर्वज पूर्व से ही पोखरा में मछली पालन करते आ रहे हैं, लेकिन कुछ शरारती तत्व के लोगों द्वारा पूर्व से ही मछली मारने के वक्त में विवाद करते आ रहे है। विवाद को देखते हुए प्रशासन की सहायता लेकर शनिवार को मछली मारा जा रहा था कि अचानक शेख रसीद समेत कुछ लोगों ने हमला कर दिया। इस मामे में शेख रसीद समेत शेख तौफीक आलम, असरफ खान, युनूस खान, शेख हदीस, लालबाबू खान, सहित 15 लोगों को आरोपित किया है। थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।